उमरिया और सिर्री में नजर आए अजगर, सोशल मीडिया वीडियो वायरल. - CG Sandesh

उमरिया और सिर्री में नजर आए अजगर, सोशल मीडिया वीडियो वायरल.

ठंड के मौसम धीरे-धीरे कम होने लगा है ऐसे में अब पानी और चारा के तलाश में अजगरों का भी एक बार निकलना शुरू हो गया है. बागबहरा से समीपस्थ ग्राम सिर्री में एक किसान के गन्ना बॉडी के पास एक लगभग 10 फिट से ज्यादा लम्बा अजगर नजर आया, वीडियो को कुछ लोगो द्वारा बनाया गया है जिसमे कहा जा रहा है इससे भी बड़ा और लम्बा अजगर इस सिर्री वाले स्थान पर है.

वही सरायपाली ब्लॉक से 10 किलोमीटर दूर ग्राम उमरिया में आज 2 अजगर नजर आये. जानकारी के अनुसार उमरिया के खेत मे 2 अजगर नजर जिसे गांव ले आया गया और इन अजगरों को देखने ग्रामीण और स्कूली बच्चो का तांता लगा रहा. बाद में उमरिया में किसी जिम्मेदार ग्रामीण ने वन विभाग को सूचना दिया और वन विभाग द्वारा 2 अजगरों को कब्जे में ले लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें