महिलाओं को सोच बदलकर सजग एवं सतर्कतापूर्वक कार्य करने की अवश... - CG Sandesh

महिलाओं को सोच बदलकर सजग एवं सतर्कतापूर्वक कार्य करने की अवश्यकता है-खिलेश्वरी किरण

महिला सशक्तिकरण विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन न्यू कम्यूनिटी हॉल कांकेर में छत्तीसगढ़ महिला आयोग के सदस्य खिलेश्वरी किरण की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को समाज सेवा के कार्य में सजग रहकर सतर्कतापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के संरक्षण के लिए कार्यकम संचालित किया जा रहा है, इसका प्रचार-प्रसार जिले के अंदरूनी क्षेत्रों तक करने एवं महिलाओं को जागरूकता लाने में आप लोगों को सहभागिता होगी।

उन्होने कहा कि हमें सोच बदलने की आवश्यकता है, जिससे अच्छे वातावरण का निर्माण हो और बेटियों में अच्छे संस्कार निर्मित हो सके। श्रीमती खिलेश्वरी किरण ने कहा कि महिलाओं के संरक्षण के लिए घरेलू हिंसा, महिला प्रताड़ना आदि की रोकथाम के लिए कानून बनाई गई है, जिसका हमें जानकारी होना चाहिए। सबसे पहले अपनी सुरक्षा की देखभाल के साथ महिलाओं के कानूनी एवं वैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं में जागरूकता लायें। महिला आयोग के सदस्य खिलेश्वरी किरण ने कहा कि अपने आप को कभी कमजोर महसूस न करें, इसके लिए सरकार ने कानून बनाई है, इसकी जानकारी रखें और अपने आसपास के महिलाओं को भी इसकी जानकारी दें, जिससे समाज में महिलाओं के लिए एक अच्छा वातावरण निर्मित होगी।

कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश जीतेन्द्र जैन ने कार्यक्रम में महिलाओं को कानूनी एवं वैधानिक अधिकारों के संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के बारे में जानने की आवश्यकता है, जिससे कई प्रकार के अपराधों से बचा जा सकता है। किसी प्रकार की उत्पीड़न या घरेलू हिंसा जैसे कोई घटना होने पर, सखी वन-स्टाप सेंटर या महिला बाल विकास विभाग में इसकी जानकारी तत्काल देना चाहिए। जागरूकता नहीं होने पर अनेक प्रकार की घटनाओं से महिला पीड़ित होती है, इसलिए हमें जागरूक होने की आवश्यकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें