महिला आयोग के सदस्य ने किया छः प्रकरणों की सुनवाई - CG Sandesh

महिला आयोग के सदस्य ने किया छः प्रकरणों की सुनवाई

छत्तसीगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य खिलेश्वरी किरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न छः प्रकरणों की सुनवाई कर पांच प्रकरणों का निराकरण किया। इनमें से दो प्रकरण में आपसी माफीनामा मांगने पर प्रकरण का निराकरण किया गया। एक प्रकरण संपत्ति विवाद का था, जो एसडीएम न्यायालय चारामा में विचाराधीन होना बताया गया। एक प्रकरण में आपसी राजीनामा होना एवं आयोग को बाद में अवगत कराने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार एक प्रकरण में कार्यवाही कर अवगत कराने पन्द्रह दिवस का अवसर दिया गया। सुनवाई के दौरान आयोग के सचिव अभय कुमार देवांगन, जिला कार्यक्रम अधिकारी सीएस मिश्रा, संरक्षण अधिकारी घरेलू हिंसा तुलसी मानिकपुरी और विधिक अधिकारी अशोक कौशिक उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें