विधानसभा कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी - CG Sandesh

विधानसभा कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र प्रारंभ होने के कारण विधानसभा प्रश्नों एवं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सूचना इत्यादि से संबंधित समस्त कार्यों के सफल संपादन एवं उनके नियंत्रण को सुनिश्चित करने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07868-241249 में संपर्क किया जा सकता है, जिसके नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय को बनाया गया है, जिनका दूरभाष नंबर 94255-40484 है। जिला कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक-20 में कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है।

जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, इस प्रकार है 23 से 29 फरवरी तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला पंचायत के सहायक ग्रेड-तीन दौलत राम साहू, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय के भृत्य ढीलू राम कश्यप, दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे त क जिला शिक्षा कार्यालय के सहायक ग्रेड-तीन जितेन्द्र कोड़ोपी, जल संसाधन सर्वे उप संभाग के भृत्य दौलतराम मण्डावी का ड्यूटी लगाई गई है। 1 से 7 मार्च तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जल संसाधन उप संभाग सर्वे के डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार जैन, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य रामकुमार लोन्हारे, दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक दोपहर 2 बजे से रात्रि 09 बजे तक जिला पंचायत के सहायक ग्रेड-तीन गैंदलाल मण्डावी, भृत्य बिरबल शोरी का ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार 8 से 14 मार्च तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सहायक ग्रेड-तीन रितेश सिन्हा, जल संसाधन उप संभाग के अमीन चेतन प्रसाद ठाकुर और दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक उप संचालक पशु सेवाएं के सहायक ग्रेड-तीन सचिनचंद्र खरे, आबकारी कार्यालय के भृत्य रूपसिंह साहू का ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार 15 से 21 मार्च तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोक निर्माण विभाग भ/स के सहायक ग्रेड तीन जी.के. सोनकर तथा जिला पंचायत के भृत्य महेश पोटाई और दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक ग्रेड-तीन राजेश यादव, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के भृत्य असवन नेताम का ड्यूटी लगाई गई है। 22 से 31 मार्च तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अ.वि.अ. सेतु निर्माण विभाग के मानचित्रकार महेन्द्र सिंह बघेल तथा राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय के भृत्य टुमेश भुआर्य और दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक जिला पंचायत कांकेर के सहायक ग्रेड-तीन रविदास मानिकपुरी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के भृत्य हरिश कुमार मण्डावी की ड्यूटी लगाई गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें