नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने बुलाई व्यापारियों की बैठक... - CG Sandesh

नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने बुलाई व्यापारियों की बैठक, सड़क किनारे से अतिक्रमण व साइन बोर्ड हटाने की अपील.

पूरे छत्तीसगढ़ में बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु सभी स्थानीय निकायों द्वारा सड़क किनारे लगाने वाले व सड़क तक समान निकालने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन व निकायों के आपसी सहयोग से कार्यवाही आरम्भ कर दी गई है. इस सिलसिले में सरायपाली नगरपालिका द्वारा भी इन लोगो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु पालिका द्वारा प्रशासन व व्यापारियों के मध्य आपसी सहयोग व सुझाव लेकर कार्यवाही किये जाने हेतु पहली बार नगरपालिका में बैठक आयोजित की गई.

बैठक आज दोपहर 3 बजे पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल की अगुवाई में नगर पालिका परिषद के सभागृह में रखी गई.  जहाँ सरायपाली शहर के व्यापारियों भी शामिल रहे. इस बैठक में  सरायपाली के व्यापारी,  नागरिकगण, नगरपालिका सभापति हरदीप सिंह रैना, पूर्व पार्षद गंगाराम पटेल, पूर्व पार्षद विकास सिंह, जसपाल सिंह,  दीपक शर्मा,  अवधेश अग्रवाल,  दिलीप गुप्ता,  संदीप अग्रवाल,  प्रदीप गुप्ता,  विपिन उबोवेजा,  गोपाल अग्रवाल,  दिनेश अग्रवाल, सेवाशंकर अग्रवाल,  मदन अग्रवाल,  सुशील जैन,  प्रवीण अग्रवाल जगदीश अग्रवाल,  संजय अग्रवाल, कमल अग्रवाल, दिनेश संतलाल अग्रवाल, कमलकिशोर अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

सभी ने बेहतर व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संबंध में अपना अपना सुझाव दिया. बैठक में अनेक सुझाव लिए गए जिनमे प्रमुख रूप से व्यपारियों से शेड व समानो को सड़क किनारे से हटाने तथा सड़क किनारे लगाए गए विज्ञापन बोर्ड को हटाने का सुझाव भी दिया गया.

नगर के सबसे व्यस्त मार्ग जयस्तंभ चौक से पदमपुर मार्ग पर सबसे अधिक अतिक्रमण पर बैठक में गंभीरता से लिया गया. जहां व्यापारियों द्वारा सर्वाधिक अतिक्रमण कर सड़क को संकुचित कर दिया गया है. इसी वजह से सर्वाधिक घटनाएं इसी मार्ग पर होना बताया गया. पहले नोटिस दिए जाने व इसके बाद सीधे समान जप्ती पर एकराय बनाई गई ।

बताया गया कि इन सुझावों का मकसद यह है कि अतिक्रमण हटाने के पूर्व व्यापारियों व प्रशासन के बीच एक आमसहमति बनाई जाए इन सुझावों को एसडीएम को दिया जाएगा पश्चात फिर एक बैठक आयोजित कर अतिक्रमणों को हटाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी.

नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल व सभापति हरदीपसिंह रैना ने बताया कि अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर व्यापारियों की इस बैठक का उद्देश्य बगैर किसी नुकसान के व्यापारियों, नगरपालिका व प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित कर बेहतर व सुरक्षित यातायात व्यवस्था सभी के सुविधानुसार किया जा सके. पालिका प्रशासन 29 फरवरी से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस देगी और 1 मार्च से जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगी.

व्यापारियों द्वारा पहली बार पालिका में बैठक में बुलाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें