गुडरापारा दसपुर स्कूल में पालक बालक सम्मेलन
विकासखण्ड कांकेर के ग्राम दसपुर के शासकीय प्राथमिक शाला गुडरापारा में 28 फरवरी 2020 को पालक बालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। पालक बालक सम्मेलन में शाला स्वच्छता, संपर्क क्लास, सरल कार्यक्रम, रीडिंग कैम्पेन, शाला विकास योजना, शाला सुरक्षा समिति, बच्चों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी, बच्चों के लर्निंग आउटकम, मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता, एस एल ए आकलन आदि विषयों पर चर्चा किया गया।
बच्चों को मध्यान्ह भोजन में अंडा दिया गया, जिसमें ग्राम पंचायत दसपुर सरपंच आशो बाई साहू, उपसरपंच सालिक राम साहू, पंच कुमारी कौशिल्या मरकाम, यशोदा पोया, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूखऊ राम निषाद, पालक सदस्य परमेश्वरी यादव, भागबती मरकाम, उर्मिला निषाद, ज्योति कौशल, गंगा मरकाम, शांति सलाम, सुलोचना कोसरिया, अघन्तीन साहू, अशोक टांडिया व अन्य लोग उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें