माध्यमिक शाला व हाई स्कूल में चला पालन बालक सम्मेलन - CG Sandesh

माध्यमिक शाला व हाई स्कूल में चला पालन बालक सम्मेलन

विकासखण्ड कांकेर के ग्राम दसपुर में पालन बालक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां पर शाला स्वच्छता, संपर्क क्लास, सरल कार्यक्रम, रीडिंग कैम्पेन, शाला विकास योजना, शाला सुरक्षा समिति, बच्चों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी, बच्चों के लर्निंग आउटकम, मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता, लकड़ी रखने के लिए शेड निर्माण, लिपाई पोताई व अन्य कार्यो पर चर्चा किया गया।

पालक बालक सम्मेलन के दौरान सरपंच आशोबाई साहू, उपसरपंच सालिक राम साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष दशरत साहू, जनपद सदस्य राजहंस मटियारा, घासीराम साहू, भानुराम नेताम, रूकमणी साहू व अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें