ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने नगर पालिका अध्यक्ष व सभापति ने किया छिर्रा लेवा में झील का निरक्षण.
सराईपाली शहर में पेयजल की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने एवम आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट का सामना सराईपाली शहर को ना करना पड़े, इसके लिए नगर पालिका परिषद सराईपाली के अध्यक्ष अमृतलाल पटेल एवं सभापति हरदीप सिंह रैना ने सराईपाली से 10 किलोमीटर दूर छिर्रा लेवा गांव से पानी लाने हेतु ग्राम छिर्रा लेवा में झील का निरक्षण किया.
नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने बताया की ग्रीष्म ऋतु में सराईपाली शहर भारी जल संकट का सामना करता है, हम समय पूर्व अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में सराईपाली शहर को जल संकट का सामना ना करना पड़े.
उन्होंने बताया बताया कि इसके साथ ही सभी विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है. अधिकारियों को भी सभी जरूरी कार्य जिससे सराईपाली शहर को अधिक से अधिक हम पानी मुहैया करा सके उसे पूरा करने का आदेश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि ग्राम छिर्रा लेवा में प्रयाप्त मात्रा में पानी है, जिससे सराईपाली का जल संकट दूर हो जाएगा. इंजीनियर बीआर साहू से बात करके उन्हें स्टीमेट बनाने को कहा गया है.
वहीं नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने बताया हमारा प्रयास रहेगा की आगामी ग्रीष्म ऋतु में लोगों को नल के जरिए जल आपूर्ति की जाए और टैंकर से पानी सप्लाई करने की नौबत ना आए, जिसके लिए हम सब लोगों की राय भी ले रहे हैं और जानकारों से भी राय ले रहे हैं.
रैना ने बताया इस बार सराईपाली नगर के लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा ऐसी व्यवस्था हम कर रहे हैं.