गाँव के सरपंच पर महिला के घर में घुसकर अश्लील गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम झालपाली के सरपंच ने गाँव की ही एक महिला ने उसके घर में जबरन घुसकर अश्लील गाली गलौच और मारपीट की, यह शिकायत सरायपाली थाना प्रभारी से पीड़ित महिला पदमा बाई साहू ने सौंपें गए ज्ञापन में की है.
निर्मल कुमार जटवार वर्त्तमान में दूसरी बार गाँव के सरपंच पद की शपत ले चूका है. जिसपर पीड़ित महिला पदमा बाई ने आरोप लगाते हुए बताया है कि 21 फरवरी शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे जब वह अपने घर में बहु सुनीता साहू के साथ थी तभी गांव का सरपंच निर्मल कुमार जाटवर, कौशल साहू एवं लक्ष्मण साहू ने उत्तेजित होकर उसके साथ मारपीट कर उसे चोट पहुँचाया.
पीड़ित महिला ने बताया है कि तीनों उसके घर में बंद दरवाजा को लात मारकर खोलते हुए अनाधिकृत रूप से घर के भीतर जबरन प्रवेश किये और उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर, बाल पकड़कर घर के अंदर से घसीटते हुए बाहर लाकर अश्लील गाली गलौज किये व जान से मारने की धमकी दिए.
महिला ने बताया कि अश्लील गंदी गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने से वह बहुत भयभीत है. जिसे लेकर महिला द्वारा निर्मल जटवार कौशल साहू एवं लक्ष्मण साहू के खिलाफ उचित कार्यवाही कानूनी कार्यवाही करने की मांग थाना प्रभारी से की गई है.