तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी व बाबू को हुआ 5 का कारावास  - CG Sandesh

तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी व बाबू को हुआ 5 का कारावास

कांकेर जिले के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी मंगतू राम खांडे द्वारा सन 2014 में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले छात्रों के लिए शिक्षा अधिनियम के आएं रकम को गबन करने का मामला सामने आया था, जिसका कलेक्टर द्वारा जांच टीम गठित कर जांच करवाया गया, अनियमित्ता करना पाया गया। इस दौरान तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा द्वारा रिपोट दर्ज करवाया गया।

कोतवाली पुलिस द्वारा शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना किया तो विवेचना में करोड़ो की राशि जिला शिक्षा अधिकारी व बाबू हीरा लाल पटेल द्वारा करना पाया गया, जिसकी सम्पूर्ण कार्यवाही कर चालान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सोनवानी के न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण के विचारण के दौरान गवाहों के बायान और उपलब्ध रिकार्ड के अनुसार दोनों आरोपियों को दोषी पाते हुए न्यायालय द्वारा धारा 409, 420 व 204 में 5-5 साल का कारावास व 500-500 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें