कांकेर :  बाईक की आपस में भिड़त होने से 6 युवक घायल. - CG Sandesh

कांकेर : बाईक की आपस में भिड़त होने से 6 युवक घायल.

पटौद ग्राम की प्रवेश होने के पहले ही 1 मार्च की सायं 6 बजे के आसपास आमने-सामने बाईक में भिड़त होने से 6 युवक घायल हुए जिनको बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत ठीक है वहीं 4 गंभीर है। घटनास्थल पर दो एंबुलेंस पहुँची जिनकी मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार एक बाईक में दो लोग 21 वर्षीय चवांड निवासी टिकेश्वर सिन्हा पिता गैंद राम सिन्हा और डब्बीपानी निवासी 15 वर्षीय दीपक कुमार बघेल पिता प्रदीप कुमार दोनो कांकेर घूमने आएं थे जो कांकेर से सरोना जा रहे थे वहीं दूसरी बाईक में सवार 4 युवक एमजी वार्ड निवासी विकास साहू, नरहरपुर निवासी कैलाश, सिंगारभाट निवासी गुलाब गौतम और नरहरपुर निवासी मनी सिंगारभाट में कबाड़ के दुकान में काम करते है। जो सरोना मेला से वापिस कांकेर आ रहे थे। बाईक आमने सामने टकरा जाने से हादसा हो गया। एक बाईक में जो दो युवक सवार थे, उनकी स्थिति ठीक है वहीं एक बाईक में जो चार युवक सवार थे, उनकी हालत गंभीर है। पांच घायलों को दो एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया वहीं एक घायल को आटो से अस्पताल पहुँचाया गया।

 चिकित्सक की मानें तो अभी आर्ब्जवेशन में रखा गया है, हालत ठीक नहीं हुई तो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रिफर किया जाएगा।




अन्य सम्बंधित खबरें