जिला निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन
सतत विकास लक्ष्य आधारित विकेन्द्रीकृत जिला योजना निर्माण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के समक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2020-21 के लिए जिले की वार्षिक योजना तैयार करने के संबंध में विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा कार्य योजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर जिला योजना एवं सांख्यिंकीय कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यशाला में जिला योजना निर्माण के लिए संबंधित विभाग, संचालित योजना एवं कार्यक्रम तथा संभावित रणनीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें