कर्ण देखभाल जागरूकता पखवाड़ा 03 से 17 मार्च तक
विश्व बधिरता दिवस के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर कर्ण देखभाल जागरूकता अभियान पखवाड़ा का आयोजन 03 से 17 मार्च तक किया जा रहा है। इस अभियान का उदे्श्य प्रारंभिक अवस्था में ही बहरेपन की निदान और उपचार की सेवा पुनः स्थापन कर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना तथा कर्ण से हो रही विभिन्न बीमारियों एवं बधिरता के बारे में प्रचार-प्रसार करना। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि कर्ण रोग की प्रारंभिक अवस्था में ही निदान हेतु अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर स्वास्थ्य लाभ लें और अपने आस-पास के लोगों को भी कर्ण रोग से संबंधी जानकारी देकर जागरूक करें।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्वे अनुसार भारत में लगभग 63 मिलियन लोग बधिरता रोग से पीड़ित है, देश की जनसख्या अनुरूप प्रीवलेन्स 6.3 प्रतिशत है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संस्था के सर्वे 2001 के अनुसार प्रतिलाख आबादी पर 291 व्यक्ति ऐसे है जो कि बधिरता रोग से पीड़ित है, जिसमें 0 से 14 वर्ष के बच्चे अधिक प्रभावित है। सरकार द्वारा कर्ण से हो रही विभिन्न बीमारियों एवं बधिरता के रोकथाम के लिए राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम संचालन किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश के शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओें में प्रशिक्षित मानव संसाधन के साथ ही साथ आवश्यक उपकरणों, दवाईयां की व्यवस्था की गयी है।