उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में 50 शिक्षको को सम्मानित किया गया
उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में 50 शिक्षको को सम्मानित किया गया. शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम एम डी. मेमोरियल स्कूल सिंघनपुर के बैनर तले प्रतिभा पब्लिक स्कूल बालसी मे रखा गया ।
कार्यक्रम में सरायपाली, बसना व पिथौरा ब्लॉक के उत्कृष्ट शिक्षको को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान किए जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में 5 ब्लॉक से आए 50 शिक्षकों का सम्मान किया गया। सरायपाली ब्लॉक के गणित के शिक्षक एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बलौदा के प्राचार्य के. आर. चौधरी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक की उपाधि दी गई ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृत पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, विशिष्ट अतिथि आर. एन .आदित्य अधिवक्ता एवं अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन तथा आई पी कश्यप (बीईओ ), डॉक्टर अग्रवाल तथा प्रतिभा पब्लिक स्कूल के एम.डी .नरेश अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।