मुर्गा बाजार में पैसों की लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, तो कांकेर में ब्लेड किया वार
मुर्गा बाजार में मुर्गे पर पैसा लगाकर जुआ खेलने के बाद पैसा न देने की बात को लेकर बाजार में विवाद हुआ। विवाद के बाद कांकेर कांकेर जमात खाना के बाद मिलने की बात कहकर दोनो पक्ष रवाना हुए ओर जमात खाना के बाद आरोपी ब्लेड व बकरा काटने का शत्तु लेकर पहुंच गए। विवाद शुरू होते ही आरोपी ब्लेड से वार कर दिया, जिसके बाद लोगों द्वारा छुड़ाने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाएं है, जिससे पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उप निरीक्षक विमल वट्टी व सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार सेवता से मिली जानकारी के अनुसार देवरी व कन्हारपुरी के बीच मुर्गा बाजार में 4 मार्च को शाम 5 बजें अरमान खान व राहूल यादव के बीच दो मुर्गो में पैसा लगाया गया, जिसमें अरमान खान को 300 रूपए का 600 रूपए राहूल यादव को देना था पर अरमान खान द्वारा पैसा न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, इसमें इकबाल खान व आदित्य यादव राहूल के समर्थन में आ गए, जिसके बाद अरमान ने जमात खाना के पास कांकेर में मिलने के लिए कहकर रवाना हो गया।
कुछ देर बाद शीतलापारा निवासी 28 वर्षीय इकबाल खान, आदित्य यादव, राहूल यादव, रमेन्द्र शोरी, देवेन्द्र कुजांम व एक साथी जमात खाना के पास पहुंचे तो संजय नगर निवासी 38 वर्षीय अरमान खान पिता नाजीर खान, अकरम पिता अफजल खान, सलीम पिता नाजीर खान, नजीम पिता नाजीर खान हाथ में ब्लेड व शत्तू लेकर पहुंचे, जिन्होने ब्लेड से वार कर दिया।
हमले के दौरान ब्लेड चलने से इकबाल को चोट आई व शत्तु को चलाने से पहले ही दूसरी पार्टी द्वारा पकड़ लिया गया, इस दौरान संजय नगर वालों के समर्थन में लगभग 25 से 30 लोग आ गए, जिसके बाद मामला वहीं रूक गया। मारपीट के बाद दोनों ही पक्ष रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाना पहुंची तो पुलिस ने पहले दोनों पक्षों का मुलायजा करवाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।