मुसूरपुट्टा में लग रहा मवेशियों का बाजार, अवैध परिवहन को नही... - CG Sandesh

मुसूरपुट्टा में लग रहा मवेशियों का बाजार, अवैध परिवहन को नहीं रोक पा रही पुलिस

विकासखण्ड नरहरपुर के ग्राम पंचायत मुसूरपुट्टा में प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को मवेशियों का बाजार लगता है, जहां पर आसपास क्षेत्र से मवेशियों की नीलामी के लिए बाजार में लाया जाता है। मवेशियों को लाने के दौरान उनकी स्थिति दैनिय हो जाती है व कई बार मवेशियों की मौत भी हो जाती है पर इसके विरोध में कोई सामने नहीं आता, वहीं रास्ते में स्थित पुलिस चौकी के अधिकारी कर्मचारी भी रोक नहीं लगा पा रहे है।

मवेशियों के अवैध परिवहन पर विरोध जता रहे अकित जयसवाल, बब्बन कुलदीप, किशोर साहू, किशोर गुता ने बताया कि ग्राम पंचायत मुसूरपुट्टा द्वारा पैसे कमाने की लालच में मवेशी बाजार लगाने को परमिशन दे दिया जाता है, जिसके बाद हर सप्ताह को बाजार लगाकर मवेशियों को अवैध तरीके से परिवहन किया जाता है। परिवहन के दौरान एक वाहन में एक साथ कई मवेशियों को डालने की वजह से मवेशियों की हालत बद से बदतर हो जाती है। क्षेत्रवासियों के बताएं अनुसार 4 मार्च की रात को एक सीजी 04 जेडी 8354 में तीन मवेशियों को परिवहन किया जा रहा था, जिसमें दो बैल व एक गाय को बाधकर रखा गया था। परिवहन के दौरान गाय आटो में ही गिर गई थी, जिसे दोनों बैलों द्वारा पैरों से रौदा जा रहा था पर आटों चालक द्वारा उसकी हालत को देखते हुए उतकर उठाने का प्रयास भी नहीं किया गया। गाय को जिस तरह से आटो में लादकर परिवहन किया जा रहा था, उससे लग रहा था कि गाय की मौत हो सकती है पर परिहवन कर्ता द्वारा जरा भी रहम नहीं दिखाया जा रहा था।

उक्त लोगों ने बताया कि ऐसे ही मवेशियों का हाल हर बाजार के दिन देखने को मिलता है, जो केवल मोटी रकम वसूलने के चक्कर में पंचायत द्वारा बाजार लगाने के लिए परमिशन देने की वजह से होता है। उन्होने बताया कि बाजार में जिंदा के साथ मरने की स्थिति में रहने वाले मवेशियों का व्यापार भी होता है, जिसका रोक कोई नहीं लगा रहा है। इस दौरान ठेकेदार द्वारा सिर्फ टिकट काटा जाता है। वहीं रास्ते में पड़ने वाली पुलिस चौकी दुधावा की टीम भी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचती, जो हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है। क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध करते हुए रोक लगाने की मांग की है।


अन्य सम्बंधित खबरें