डंडे से पीटकर हत्या करने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

डंडे से पीटकर हत्या करने पर मामला दर्ज

सिकसोड़ थानांतर्गत 4 मार्च को साढ़ें 7 बजें ग्राम पंडरीपारा निवासी 30 वर्षीय तामसिंह कुमेटी पिता सोनूराम कुमेटी को उसके लाड़ी में 25 वर्षीय चंदन सिंह कुमेटी पिता मानसाय कुमेटी, 52 वर्षीय मानसाय कुमेटी पिता कंगालू कुमेटी द्वारा बांस के डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिया गया है। गांव के 28 वर्षीय सांतूरराम कुरेटी पिता रानूराम कुरेटी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें