मेड़ों में मवेशियों के लिए लगाया गया शिविर, 83 का हुआ उपचार
दुर्गूकोंदल के पशु औषधालय कोदापाखा के आश्रित ग्राम मेड़ो मे पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 8 मार्च को पशु-चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 83 मवेशियो का उपचार एवं औषधि वितरण किया गया एवं 39 मवेशियों को खुरा चपका का टिकाकरण तथा टेगिंग किया गया।
ग्रामीणों को कृत्रिम गर्भाधान के विषय मे जानकारी दी गई, पशुओं मे विभिन्न प्रकार के बीमारियों के रोकथाम के लिए समय-समय पर टिकाकरण के विषय में बताया गया, नरवा, गरवा, घुरवा, बारी जैसे बहुउद्देशीय कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लाक के अधिकारी डॉ. टिकेश ठाकुर, सुन्दर दास कुलदीप, रमेश कुमार साहू, मने सिंग गावड़े, बाबू लाल, दुरुगसाय कोमरा उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें