होली को लेकर हुआ शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
विकासखंड मुख्यालय दुर्गूकोंदल के थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक तहसीलदार लोमेश मिरी एवं थाना प्रभारी अजय साहू के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार मनाने के निर्णय लिया गया अपील की गई कि किसी तरह से हुडदंग नहीं होने पाए और ना ही जबरन किसी ऊपर रंग ना डाले और हुडदंग मचाने वालों पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई।
थाना प्रभारी के बताएं अनुसार होली पर 9 व 10 मार्च को पुलिस की टीम नियमित रूप से गस्त करेगी, इसके अलावा हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी साथ ही वाहनों को रोकना चंदा वसूली करना अपराध के दायरे में माना जाएगा और उन्हें कार्रवाई की जाएगी। चौक चौराहों पर पुलिस की टीम तैयार रहेगी साथ ही अगर कहीं भी शरारत लोग परेशान करे तो पुलिस को इसकी सूचना फोन के द्वारा दे सकते हैं।