सिविल एक्शन प्रोग्राम में जरूरत मंदों को बांटे गए दैनिक उपयो... - CG Sandesh

सिविल एक्शन प्रोग्राम में जरूरत मंदों को बांटे गए दैनिक उपयोग के सामान

अंतागढ़ में 6 मार्च को बीएसएफ की 17 वीं बटालियन कैंप आमाबेड़ा द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे मुख्य रूप से कम्पनी कमाण्डेन्ट रूपिंदर भारद्वाज कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण किया व स्कूली बच्चों को पढ़ाई सामग्री वितरित किये गए।

इस अवसर पर टूआई सी व ओपीएस स्वरूप साहा, राहुल शर्मा, डीसी (एडीजी ), अहशान इमाम, एसी पीके झा और इंस्पेक्टर रामशिरोमणि सिंह प्रतिनिधि अर्थात टीएसी एसएएचक्यू भिलाई के निरीक्षण (विग) विनोद कुमार की उपस्थिति मुख्य रूप से थी केम्प के दौरान बड़ी संख्या मे आसपास के ग्रामीण व स्कूली बच्चे और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य सम्बंधित खबरें