संविलियन पर शिक्षासंघ ने विधायक से आभार प्रकट, खिलाई मिठाई
संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मी संघ ने 7 मार्च को संविलियन का आभार विधायक अंतागढ़ अनूप नाग के निवास स्थान में पहुंचकर फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व रंग गुलाल लगा कर फटाकों के गुज से संविलियन के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया साथ ही साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 वर्ष के बंधन को समाप्त कर संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मी साथियों को 2 वर्ष परीक्षा अवधि के बाद संविलियन का तोहफा दिया। ऐसे मुख्यमंत्री को बारम्बार आभार प्रकट करते समस्त शिक्षक जय संविलियन के नारे लगाए।
इस अवसर पर लिलेश्वर माहवे, रूद्र प्रताप सोनी, संतोष पासवान, भीष्म देव लहरे, विनय गुप्ता, रोहित बघेल, ज्योति साहू, सत्रुघ्न मानिकपुरी, भूषण ठाकुर, भुवन पटेल, ऋतूराज सेन, लता सेन, पुरन्दर बरिहा, चेतना यदु, आशा तिर्की, संजय बंजारे, रविकपुर कुर्रे, पंचलाल उसेंडी, महेश कोलाम, श्यामलाल ध्रुव, गंगोत्री भारती, पुष्पलता साहु, हेमलता गोटा, प्रवीन ताम्बोली, चन्द्रावली चन्द्राकर, विजय वर्मा एवं समस्त संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मी साथी उपस्थित थे।