पानी के तलाश में हिरण का बच्चा आया था तालाब, कुत्तों का के झ... - CG Sandesh

पानी के तलाश में हिरण का बच्चा आया था तालाब, कुत्तों का के झुंड भगाते भगाते ले गए जंगल, युवक ने बचाई जान.

सरायपाली के ग्राम पंचायत मल्दमाल के आश्रित ग्राम कस्तुराबहाल में आज जंगल से एक हिरण का बच्चा पानी के तलाश में तालाब आ गया. और पानी पीने के लिए उतरा गया, जहाँ कुत्तों के बच्चों ने हिरण के बच्चे को देख उसपर हमला कर दिया.

घटना आज सुबह 10 बजे की है इस हमले में जान बचाने के लिए हिरण का बच्चा जंगल तरफ भागने लगा तो कुत्तों ने भी घेरने की कोशिश करते हुए और भागते-भागते हिरण के बच्चे को जंगल की तरफ पहुँच गए थे. लेकिन समय पर गांव का एक युवा चित्रसेन विभार वहां आ पहुँचा और कुत्तों को बड़ी मुश्किल से भगा कर हिरण के बच्चे को बचाया.

बताया गया कि हिरण के बच्चे के पैर और पीछे तरफ चोटें आई है, भागते भागते उसका सांस भी फुल गया था. गांव के युवा ने बड़ी मुस्तैदी के साथ हिरण के बच्चे की जान बचाया. बाद ने उनके साथियों भी वहां पहुँचे और वन विभाग को सूचना दी. जिसके बाद घटना स्थल पर वन विभाग की टीम हिरण के चिकित्सा के लिए उसे चिकित्सालय ले गए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें