होली त्यौहार के पूर्व आयोजित की गई शांति समिति की बैठक.
सरायपाली थाने में स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित शांति समिति की बैठक होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु थाना परिसर मे आयोजित की गई.
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) कुणाल दुदावत, नवपदस्थ एसडीओपी विकास पाटले, टीआई मल्लिका तिवारी, नायाब तहसीलदार इन्द्रराम चंद्रवंशी व नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल आदि उपस्थित थे.
बैठक को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि होली का त्योहार बड़े ही सादगी ढंग से मनाएं. तीन सवारी बाइक नही चलाने व नशा कर वाहन नही चलाने की बात कही गई.
बैठक में कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुवे सावधानी पूर्वक होली खेलने को कहा गया. इसके साथ ही कानून व सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए किसी को भी जबरदस्ती किसी पर रंग नहीं लगाने की बात कही गई.
होलिका दहन विद्युत तारो के नीचे नहीं करने को कहा गया है, व सभी को शांति बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही गई है.
बताया गया कि पुलिस द्वारा इस दौरान कानून व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाइवे व नगर में पेट्रोलिंग लगातार की जाती रहेगी. जहाँ ट्रक या अन्य किसी वाहनो से जबरदस्ती गाड़ी रोककर पैसा वसूली करने वालो पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी.
वहीं पिछली बार होली खेलने के बाद तालाब नहाने गए युवक की डूबकर मृत्यु हो जाने को ध्यान में रखते हुए तीनो तालाबो में पुलिस निगरानी की जाएगी. साथ ही नगर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी.
इस बैठक में एसडीएम, एसडीओपी, टीआई, नगर अध्यक्ष व नायाब तहसीलदार द्वारा सभी को होली की अग्रिम बधाई दी गई. इस अवसर पर एएसआई धनेश तांडेकर के साथ सभी पुलिस जन उपस्थित थे.