अंचल में 15 मिनट की बारिश ने मचाई तबाही, घंटो जाम रहा नेशनल ... - CG Sandesh

अंचल में 15 मिनट की बारिश ने मचाई तबाही, घंटो जाम रहा नेशनल हाईवे

अंचल में रविवार को दोपहर को अचानक मौसम बदलने के बाद तेज आधी और ओले के साथ 15 मिनट तक बारिश हुई। मात्र 15 मिनट तक हुए बारिश ने आसपास में तबाही मचाती नजर आई, जिसके चपेट में नेशनल हाईवे भी आ गया। गोविन्दपुर में सड़क के किनारे लगा आम का बड़ा झाड़ गिरकर पूरी तरह सड़क को जाम कर दिया, जिससे घंटो सड़क जाम रहा। सड़क को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई व लगभग 1.30 घंटे में सड़क को बहाल किया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग में गोविन्दपुर के अलावा कई पीजी कॉलेज के पास पेड़ गिरा था, जो पोल के तार को तोड़ने के अलावा आधा सड़क को घेरा हुआ था। जिसे जेसीबी की मदद से हटवाया गया। गोविन्दपुर में बड़े झाड़ के अलावा कुछ दूर पर एक और बड़ा डंगाल टूटकर गिरा था, जिसे कुछ लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से काटकर हटाया गया। कोठारी पेट्रोल पम्प के पास लगा पेड़ टूटकर शेड में टकराया हुआ था, शीतलापारा में तालाब के पास पूरा पोल उखड़कर गिर गया। डेली मार्केट के अंदर आधा पेड़ गिरकर छतों में अटका हुआ था। ऊपर नीचे रोड़ में छीद पेड़ गिरकर आधे सड़क को घेरा हुआ था, जिसके साथ कई जगहों पर पेड़ गिरे, जिससे लोगों को परेशानी हुई पर यातायात विभाग द्वारा बारिश थमते ही सभी जगहों में घुमकर पेड़ों को हटवाया गया।

काफी मात्रा में मरे चमगादड़

सेन चौक में रोजाना पीपल पेड़ में लटकने वाले चमगादड़ तेज आधी के साथ हुई बारिश व ओले का शिकार हुए, जिससे काफी मात्रा में चमगादड़ों की मौत हो गई। जो नीचे सड़क में गिरकर अस्त व्यस्त पड़े हुए थे। आसपास के दुकान दारों द्वारा चमगादड़ों को मरते देख दुकान से बाहर आएं व बारिश के तुरन्त बाद सड़कों में गिरे चमगादड़ों को उठाएं, जिसके बाद अपनी दुकान के पास गिरे चमगादड़ों को उठाकर दूसरी ओर ले गए।

बिजली सप्लाई हुआ प्रभावित

दोपहर 2 बजें शुरू हुई बारिश से काफी तबाही मची, जिससे बिजली भी प्रभावित रहा। बिजली विभाग को शहर के भीतर तबाही को देखकर बिजली की सुधार करने में लगभग 2 घंटे लग गए, जिसके बाद शहर में बिजली की सप्लाई शुरू की गई। प्राकृतिक तबाही से शहर के भीतर लगातार 2 घंटे बिजली बंद रहने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण अंचल में इसका ज्यादा असर झेलना पड़ा होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें