अवैध शराब परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा, 48 नग पौवा जप्त - CG Sandesh

अवैध शराब परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा, 48 नग पौवा जप्त

पंडरीपानी यात्री प्रतिक्षालय के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन करने की सूचना पर पुलिस ने बताएं जगह में पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी किया व रेड कार्यवाही किया तो मौके पर लाल रंग के हीरो हंक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 19 बीएफ 3027 को चला रहे चालक 23 वर्षीय सूरज कुंजाम पिता धनीराम कुंजाम के कब्जे से पेट्रोल टंकी में सफेद रंग का आनंद लिखा हुआ खाद्य बोरी में अवैध देशी मदिरा प्लेन 48 नग पौवा रखा हुआ था। प्लेन पौवा प्रत्येक में 180 एमएल कुल 8.640 बल्क लीटर कीमती 2880 रूपए का था, जिसे परिवहन करने का नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगा गया। उक्त व्यक्ति द्वारा वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 34(02) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही पूरा नहीं हुआ था।


अन्य सम्बंधित खबरें