रास्ता रोक कर था दबंगई, हुई कार्यवाही - CG Sandesh

रास्ता रोक कर था दबंगई, हुई कार्यवाही

अंतागढ़ थानांतर्गत 8 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजें रास्ते में सरेआम गली-गलौज करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया है। शीतलापारा धनेलीकन्हार निवासी 38 वर्षीय दिनेश कुमार विश्वकर्मा पिता श्रीराम विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अंतागढ़ निवासी उत्तम भुआर्य उर्फ गोलु कुहचे मोड़ के पास बीच रास्ते मे गाड़ी को खड़ी कर गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर मारपीट करने को उतारू हो गया व जान से मारने की धमकी देते लगा। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें