घर से नाबालिक का अपहरण, शिकायत दर्ज - CG Sandesh

घर से नाबालिक का अपहरण, शिकायत दर्ज

बांदे थानांतर्गत 7 मार्च को सुबह 10 बजें घर से अपहरण करने की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही मे जुटी है। बांदे निवासी 30 वर्षीय जमुना मलिक पति सुभाष मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने काम से पोस्ट ऑफिस गई हुई थी, घर में आकर देखा देखा तो उनकी नाबालिक बेटी घर पर नहीं मिली। आप-पास में पता करने पर पता चला कि को अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को मोटर सायकिल में बैठा कर बस्ती की ओर जा रहा था। प्र्रार्थियां ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण करने की संदेह में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रार्थियां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें