पुलिस ने छापामारी कर कई जगहों से पकड़े अवैध शराब - CG Sandesh

पुलिस ने छापामारी कर कई जगहों से पकड़े अवैध शराब

चारामा थानांतर्गत 8 मार्च को शाम साढ़े 5 बजें विमला बाई यादव के घर के सामने महुआ शराब का अवैध रूप से बिक्री कर रहें पुरी निवासी 42 वर्षीय विमला यादव पति दिलीप यादव को पुलिस ने घेरीबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लीटर देशी महुआ शराब को गवाहों के समक्ष जब्त किया है, आरोपी के खिलाफ धारा 34 (अ) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया है।

वही मेहता पेट्रोल पम्प के पास से 8 मार्च को शाम करिबन 7 बजें आरोपी थानापारा चारामा निवासी 21 वर्षीय डोमन विश्वकर्मा पिता मोहन विश्वकर्मा को थैला में देशी शराब को लेकर धमतरी चारामा की ओर जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पेट्रोल पंप के पास से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जें से 15 नग देशी शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही किया है।

कोतवाली थानांतर्गत 8 मार्च को रात 8 बजें मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए चावड़ निवासी 23 वर्षीय सूरज कुंजाम पिता धनीराम को पंडरीपानी के यात्री प्रतिक्षालय पास से लाल रंग के हिरो होण्डा बाईक से बोरी में भरकर 48 पौवा देशी शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें