बैदपाली व सरायपाली नगर वार्ड क्रमांक 6 से अवैध शराब जप्त
सरायपाली पुलिस ने बैदपाली व सरायपाली नगर वार्ड क्रमांक 6 से अवैध शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 8 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि मदनलाल नाम का एक व्यक्ति अपने घर के बाहर गली में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिसपर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पूछताछ किया जिसने अपना नाम मदनलाल यादव पिता स्व. रामलाल यादव उम्र 36 वर्ष वार्ड नं0 06 ईस्लाम मोहल्ला सरायपाली का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक काला रंग के बेग में रखा 12 पौवा शराब का कीमत 960 रूपये का रखा मिला. जिसे जप्त किया गया.
इसी तरह मुखबीर के सूचना पर एक व्यक्ति मुंधा की ओर से बैदपाली की ओर एक प्लास्टिक के थैले में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन कर रहा आरोपी व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैले में रखे दो- दो लीटर वाली हरे रंग के बाटल में भरा हुआ महुआ शराब कुल 4 लीटर कीमती 400 रूपये का रखा मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी पुनित लाल सागर पिता आनंद सागर ग्राम बैदपाली पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.