जरूरत मंदो को एस.एस.बी. टीम  द्वारा बांटी गई पुस्तक - CG Sandesh

जरूरत मंदो को एस.एस.बी. टीम द्वारा बांटी गई पुस्तक

सशस्त्र सीमा बल 33वीं वाहिनीं द्वारा 9 मार्च को केवटीं के कमांडेन्ट श्री अशोक ठाकुर के आदेश व द्वितीय कमांडेन्ट श्री पी.वी.सामी के दिशा-निर्देशों में ए कम्पनी सीओबी बर्रेबेड़ा के सहायक कमांडेन्ट श्री सुमित मलिक द्वारा ग्राम सरपंच श्री जयलाल मातलाम व ग्राम पटेल हवेचुर व घोटूलबेडा व ग्रामीणों की उपस्थिति व ग्राम पंचायत बोंदानार के आश्रित ग्राम हवेचुर के प्राथमिक शाला प्रांगण में सिविक एक्शन प्रोग्रांम शाला स्तरीय कर प्राथमिक शाला हवेचुर व घोटूलबेडा के छोटे विधार्थियों के पढ़ने के लिए पुस्तकालय हेतु अलमीरा,विभिन्न प्रकार के पुस्तकें ,चार्ट-हल करने के तरीके सम्बंधित,मानव शरीर संरचना सम्बंधित,देश के महापुरुषों के केलेन्डर,पढ़ाने हेतु बोर्ड, विभिन्न प्रकार के मानचित्र,डिस्नरी,मार्कर,कलम व खेल सामग्री प्राथमिक शाला हवेचुर के प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुन्ती नुरेटी व घोटूलबेडा प्रधानपाठक श्री रामकुमार नाग व विधार्थियों के सुपुर्द किया गया.

इस अवसर पर सहायक कमांडेंन्ट श्री सुमित मलिक द्वारा सशस्त्र सीमा बल के कर्त्तव्यों रावघाट रेलवे प्रोजेक्ट निर्माण कि सुरक्षा के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के गांव कि समस्याओं व उनके निवार्ण मैं सहभागिता देने कहा ग्रामवासियों व शिक्षकों की तरफ से सशस्त्र सीमा बल के कर्त्तव्य ‌के साथ समाज से पिछड़े इस क्षेत्र के विकास हेतु जो आते दिन इन गांवों में विभिन्न शिविर आयोजित कर ग्रामीणों कि हर क्षेत्र से आर्थिक मदद कर रहे हैं उसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया व बल व ग्रामीणों के बीच सामंजस्य बनाते रखने कहा।


अन्य सम्बंधित खबरें