एस.एस.बी.द्वारा नलकुप खनन व फिटिंग कर ग्रामीणों को सुपुर्द  - CG Sandesh

एस.एस.बी.द्वारा नलकुप खनन व फिटिंग कर ग्रामीणों को सुपुर्द

सिविक एक्शन प्रोग्रांम 2019-2020 के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल 33वीं वाहिनीं केवटीं के कमांडेन्ट श्री अशोक ठाकुर के आदेश व द्वितीय कमांडेन्ट श्री पी.वी.सामी के दिशा-निर्देशों में ए कम्पनी सीओबी बर्रेबेडा के सहायक कमांडेन्ट श्री सुमित मलिक द्वारा रावघाट रेलवे प्रोजेक्ट निर्माण को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत बोंदानार के आश्रित ग्राम बर्रेबेडा के लाटापारा के निवासीयों के पिने का पानी व निस्तारी की समस्या को दूर करने सशस्त्र सीमा बल द्वारा दिनांक-16/02/2020 को 05 इंच बोरवेल (नलकुप)खनन करवाया गया, व केशिंग पाईप डलवा के,01एचपी की मोटर पम्प,105 फीट गहरा पाईप फिटींग व केवल वायर,स्टार्टर,1000लीटर की संटेक्स स्टैंड़ सहित पुरा फिटिंग कर बोरवेल(नलकुप)चालू कर दिनांक-11/03/2020 को ग्राम बर्रेबेडा के लाटापारा के निवासीयों के सुपुर्द किया गया.

इस अवसर पर सहायक कमांडेन्ट श्री सुमित मलिक द्वारा जीवन में जल की महत्ता व जल संवर्धन से होने वाले फायदे के बारे में उपस्थिति ग्रामीणों को बताया व सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रदान किये गये नलकुप का उचित रखरखाव के साथ उपयोग करने कहा गया इस अवसर पर निम्न ग्रामीण उपस्थित थे, गौरीशंकर बघेल,देवप्रसाद दर्रो,अस्सीलाल, सुरेश यादव,चमरुराम गोटा,हरीराम कोमरा,धर्मा,मानूराम,सहागूराम, श्रीमती फूलबाई, श्रीमती बिरजो बाई, श्रीमती कमीता, श्रीमती जोहत्रीन, श्रीमती खिलेश्वरी, श्रीमती श्यामबाई, श्रीमती मानबत्ती, श्रीमती धर्मीबाई, श्रीमती फुलबाई, श्रीमती सनबत्ती अंत में ग्रामवासी द्वारा सशस्त्र सीमा बल को धन्यवाद ज्ञापित किया कि हमारे पानी की समस्या को बल के बीच रखा गया जिसको बल द्वारा पुरा किया गया व ग्रामीणों व बल के बीच परस्पर सहयोग बनाये रखने को कहा|


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें