कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने पर शिक्षक हुआ निल... - CG Sandesh

कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने पर शिक्षक हुआ निलंबित.

कल सोशल मीडिया में कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने पर विकासखंड नरहरपुर के खण्ड स्त्रोत समन्वयक (व्याख्याता. एल.बी.)  को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है. आदेश में बताया गया है कि समन्यवक हिमंन कोर्राम ने कोरोना वायरस को लेकर व्हाट्सएप्प ग्रुप में एक भ्रामक और अपुष्ट पोस्ट कर दी थी. जिसे सोशल मीडिया का  दुरूपयोग एवं सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन मानते हुए हिमन कोर्राम को निलंबित कर दिया गया है.

गौरतलब है देश मे इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की फेक न्यूज़  प्रसारित हो रही है. जिसको लेकर भारत सरकार ने अपील की है  की बिना पुष्ट सूचना के कोई भी भ्रामक खबरें शेयर नहीं करें. इसके लिए कई जगह जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें