ग्राम पंचायत मुरवंडी में नवनिर्वाचित सरपंच ने ग्रहण किया पदभार
विकासखंड कोयलीबेड़ा अंतर्गत चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित सरपंचों को कार्यभार संभालने का सिलसिला शुरू हुआ। ग्राम पंचायत मुरवंडी में पूर्व सरपंच एस दर्रो द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच संगीता उइके और वार्डपंच को कार्यभार सौंपा गया।
कार्यभार सौपने के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि जनता के हित में होने वाले सभी कार्यो को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। गाँव की हर समस्या का समाधान करना मेरे साथ हर वार्ड पंचों की जिम्मेदारी हैं, जिसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पंचों को उप सरपंच को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया व बधाई दी गई। नए सरपंच को लेकर लोगो मे उत्साह भी देखने को मिला, इस अवसर पर उप सरपंच सुकू सलाम, बुधु उसेंडी, नाडू दर्रो सहित गाँव के महिला पुरूष उपस्थित हुए।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें