बड़गांव में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करते हुए मनाया होली का त्यौहार
ग्राम बड़गाँव में हर साल होली का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले नगाड़ों के साथ फाग गाते हुए शाम को होलिका दहन किया गया व एक दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गई। गांधी चौक बड़गाँव में पूरे उत्साह के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया, जहां पर बड़े बुजुर्ग भी शामिल हुए।
होलिका दहन के बाद दूसरे दिन सुबह होते ही होली के नारों के साथ बच्चों की टोली हर पारा मोहल्लो व चौराहों पर दिखने लगी। होली के दिन ग्राम बड़गाँव का नजारा खुशनुमा दिखाई देता, इस दिन सभी लोग अपने -अपने उम्र के लोगो की टीम बनाकर सबके घरों में रंग लगाने निकल पड़ते हैं। वही महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों की टोली भी उत्साह के साथ रंग लगाते देखे गए। कुछ टोली नंगाड़ो के साथ फाग गीत गाते हुए घर-घर पहुँचे। होली के दिन बड़गांव अनुसासन भी देखने को मिला रंग लगाकर अपने से बड़ो को पैर छूकर आशीर्वाद लिए, जो लोग रंग नही खेले उन्हें दूर से ही होली की शुभकामनाएं दी गई।
हर गली मोहल्लो में बच्चों को सबसे ज्यादा उत्साहित होकर रंग खेलते देखा गया। इस बार युवाओं को एक जगह बैठकर नगारो को फ़ाग गीतों के साथ नाचते ज्यादा देखा गया। इस दिन लोग आपसी रंजिश मन मुटाव को त्याग कर भाईचारे और अपने पन का संदेश देते हुए दिखाई दिए। ग्राम बड़गाँव में होली के दिन हर घर मे मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।