हाथ मुक्का से किया मारपीट, दोनों पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली थानांतर्गत 9 मार्च को शाम साढ़ें 4 बजें साल्हेटोला निवासी 20 वर्षीय रीमा गढ़पाले पिता दीनदयाल गढ़पाले अपने घर में झाडू लगा रही थी, उसी समय गांव की नीलम रामटेके पिता मनोज रामटेके गली में आकर मुर्गा-मुर्गी हमारे घर क्यो आ जाते है कहकर गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की, जिससे चोटे आई है। प्रार्थीया कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
वहीं दूसरी तरफ साल्हेटोला निवासी 29 वर्षीय नीलम रामटेके ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताई की अपने आंगनबाड़ी से वापस घर आ रही थी कि रास्ते में डॉ. अम्बेडकर समूह की महिलाएं दुलारी, पुनम गढ़पाले मिली, जिनके साथ मिटिंग के संबंध में बात कर रही थी, उसी समय रीमा गढ़पाले व उषा गढ़पाले आई जो हमारे बारे में चुगली करते हो, हंसते हो कहकर गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की है, जिससे चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।