होली के पर्व पुलिस ने की कार्यवाही, बड़ी मात्रा में अवैध शरा... - CG Sandesh

होली के पर्व पुलिस ने की कार्यवाही, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त

कोरर थानांतर्गत 9 मार्च को शाम 5 बजें मारीपारा में देवराज नुरेटी मरकाटोला निवासी सुग्रीव हिचामी पिता स्व. प्रीत हिचामी के साथ अपने मकान में अवैध रूप से गोवा हिस्की पौवा 6 पेटी प्रत्येक पेटी में 50 नग कुल 300 पौवा प्रत्येक 180 एमएल भरा हुआ कुल 54 मिली व 3 काटून में मेकडावल नम्बर 1 प्रत्येक पेटी में 48 नग व एक पेटी में खुली, जिसमें 29 नग कुल 173 नग पौवा प्रत्येक में 180 एमएल कुल 31140 मिली कीमती 58 हजार रूपए व नगदी विक्रय रकम 15 हजार रूपए को जप्त कर दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

कोतवाली थानांतर्गत 9 मार्च को शाम 5 बजें ज्ञानी ढ़ाबा के पास गढ़पिछवाढ़ी निवासी 36 वर्षीय अशोक रजक पिता गिरधारी रजक के लाण्ड्री में अवैध शराब बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जें से 15 नग देशी प्लेन प्रत्येक 180 एमएल कुल 2.700 बल्क लीटर कीमती 900 रूपए व बिक्री रकम 250 रूपए को जप्त कर धारा 34(1)(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

कोतवाली थानांतर्गत 9 मार्च को शाम 5 बजें से रात 8 बजें के बीच बरदेभाठा चौक में एक व्यक्ति द्वारा पिट्ठू बैग में बिक्री के लिए अवैध अंग्रेजी शराब पैदल ले जाने की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए सरईटोला करप निवासी 33 वर्षीय धरमेन्द्र सहारे पिता मोहनराम सहारे के कब्जें से अंग्रेजी शराब गोवा 12 नग पौवा प्रत्येक 180 एमएल कुल 2.160 मिली कीमती 960 रूपए को जप्त कर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। बरदेभाठा में ही चेकिंग के दौरान सरईटोला करप निवासी 48 वर्षीय बलदेव राम पिता श्यामलाल नेताम के कब्जें से 12 नग पौवा प्रत्येक 180 एमएल कुल 2.160 मिली कीमती 960 रूपए को जप्त कर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

कोतवाली थानांतर्गत 9 मार्च को दोपहर 3 बजें पुराना बस स्टैण्ड के राजेश होटल में 40 वर्षीय अशोक रमानी पिता स्व. मोहनलाल रमानी द्वारा अपने होटल के भोजनालय में लोगों को शराब पिलाने का संसाधन उपलब्ध करा रहा था। पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए भोजनालय से 1 पौवा 180 एमएल वाले में 90 एमएल भरा हुआ व दो स्टील ग्लास जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

चारामा थानांतर्गत 9 मार्च को रात साढ़ें 7 बजें कोरर चौक में काटागांव निवासी चंदन कुंजाम पिता बजमन कुंजाम द्वारा अवैध रूप से काला रंग के बैग में शराब ले जा रहा था, जिसके कब्जें से 18 नग गोल्डन गोवा शराब प्रत्येक में 180 एमएल कुल 3.740 लीटर जुमला रकम 1300 रूपए को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें