मारपीट कर पहुंचाया चोट, मामला दर्ज
अंतागढ़ थानांतर्गत 10 मार्च को दोपहर 1 बजें नयापारा निवासी चंन्द्रशेखर यादव द्वारा कमलेश यादव को मारपीट कर चोट पहुंचाया है, जिसकी शिकायत 27 वर्षीय उमेश यादव पिता पुनीत राम यादव करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
अंतागढ़ थानांतर्गत 10 मार्च को सुबह साढ़ें 11 बजें खसगांव निवासी 25 वर्षीय मनेश ध्रुव पिता रज्जूराम ध्रुव को उसके घर बाड़ी में मेहरू राम ध्रुव द्वारा लाठी डण्डे से मारपीट कर चोट पहुंचाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
अन्य सम्बंधित खबरें