स्कूल के बाहर खम्भे से लटकर दी जान  - CG Sandesh

स्कूल के बाहर खम्भे से लटकर दी जान

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम पोटापारा में 10 से  11 मार्च के मध्यरात्रि 24 वर्षीय ऋषिकेशन पिता भुवनेश्वर कर्ष उम्र 24 वर्ष ने रात को स्कूल के पास एक विधुत पोल के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

सुबह जब ग्रामीणों ने स्कूल के पास शव को विधुत पोल के सहारे लटके देखा तो हड़कम्प मच गया. और ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सरायपाली पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर 2 सीढियों को बांध कर बिजली पोल से लटकते हुए शव को निकला.

सरायपाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टि से यह मामला आत्महत्या है, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है. इसके साथ ही घटना स्थल से एक वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है. जिसमे बिजली पोल के ऊपर से शव को निचे उतारा जा रहा है.

घटना स्थल में मृतक आत्महत्या करने बिजली पोल में इतना ऊपर कैसे चढ़ गया, यह भी गंभीर विषय है. विधुत पोल गांव के स्कूल के बाउंड्री से जुड़ा हुआ है. देखने पर कैसे विधुत पोल के ऊपर चढ़ा होगा पता नही चल पाया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें