दहेज के लिए प्रताड़ीत करने वालों के खिलाफ हुई कार्यवाही - CG Sandesh

दहेज के लिए प्रताड़ीत करने वालों के खिलाफ हुई कार्यवाही

भानुप्रतापपुर थानांतर्गत करिबन ढाई साल पहले से अब तक दहेज की मांग करने पर प्रार्थियां द्वारा शिकायत किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया है। साल्हे निवासी 24 वर्षीय पूजा सेवरिया पति देवेन्द्र सेवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी के बाद से उनके पति व घर के अन्य सदस्यों के द्वारा दहेज को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट किया जाता था। मारपीट और प्राताड़ना से तंग आकर प्रार्थियां ने आपने ससुराल वालों के खिलाफ थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया है। प्रार्थियां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र सेवरिया, सोनू सेवरिया और कमेश सेवरिया के खिलाफ धारा 498 (क), 323, 506, 294 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें