तीन किस्तों में मिल रहा है प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रति किसानों को तीन किस्तों में भारत सरकार के द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जिसके तहत किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। तहसीलदार लोमेश मिरी ने बताया है कि विकासखंड दुर्गूकोंदल के अंतर्गत भूत धारक की संख्या 14355 एवं वन भूमि पट्टा धारी 3170 है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ब्लॉक के भू-धारक किसानों को 6995 एवं वन भूमि पट्टा धारी किसानों को 1400 लोगों को मिला है, जो कि कुल ब्लॉक में 8395 किसानों को अभी तक किसान सम्मान निधि राशि प्राप्त हो चुकी है। तहसीलदार ने ब्लॉक के किसानों से अपील की है कि वह संबंधित तहसीलदार कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से संपर्क कर अपना पंजीकृत कराएं, जिसमें आधार कार्ड बैंक पासबुक एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करें और भारत सरकार की योजना का लाभ उठाएं, उन्होंने कहा है कि किसान सम्मान निधि किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है, जो किसानों के लाभ के लिए सरकार की योजना है, प्रधानमंत्री सम्मान निधि का ब्लॉक में सर्वे जारी है और संबंधित पटवारी कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क करें।