बकाया शासकीय राशि की वसूली को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, पूर्व स... - CG Sandesh

बकाया शासकीय राशि की वसूली को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, पूर्व सरपंच को भेजा जेल

सरायपाली ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच /सचिव के द्वारा निर्माण कार्यों, के लिए जारी, शासकीय राशि का आहरण कर कार्य नहीं करने वालों की एक लम्बी लिस्ट बनाकर माननीय एसडीएम न्यायालय में दिए जाने, के बाद अब उन पर, कार्रवाई, भी, सख्ती, के, साथ, शुरू, हो, गई, है।और इसी क्रम मे सरायपाली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बोंदा नवापाली में वर्ष 2014 में चुनकर आए.

तत्कालिक सरपंच घनश्याम भोई द्वारा ग्राम पंचायत में स्वीकृत सी सी रोड निर्माण के लिए जारी 75 हजार रुपये जो सीसी रोड के निर्माण किये बगैर सरपंच द्वारा आहरण की गई थी और निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया था. जिसकी पुष्टि होने के बाद जनपद पंचायत से पंचायत को कई बार निर्माण कार्य करने हेतु लेख किया गया था लेकिन निर्माण कार्य के प्रति कोई रुचि नहीं लेने के कारण और राशि जमा नहीं करने के कारण तत्काल जनपद सीईओ द्वारा राजस्व वसूली के लिये प्रकरण अनुवीभागीय अधिकारी( राजस्व ) के समक्ष प्रस्तुत किया था.

मामले में वर्ष 2015 रहे से चल प्रकरण में कई बार आरोपी सरपंच द्वारा अगली पेशी में राशि जमा कर दूंगा कह कर टालमटोल करता रहा, लगातार कई बार समय दिए जाने के बाद भी सरपंच द्वारा शासकीय राशि को जमा नहीं किया गया. तब बर्तमान में सरपंच को गिरफ़्तार करने के लिए न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व )के द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था.

16 मार्च को राजस्व वसूली के दौरान मामले में राजस्व जमा करने को लेकर पूर्व सरपंच घनश्याम भाई के द्वारा फिर से हील हवाला करना और राशि जमा नहीं करना महंगा पड़ गया. अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व) कुणाल दुदावत के द्वारा राशि जमा नहीं करने, के कारण आरोपी सरपंच घनश्याम भोई को जेल भेजने, की कार्रवाई की .पूर्व सरपंच को जेल भेजे जाने, की सूचना मिलने के, बाद, से, क्षेत्र, में, शासकीय राशि, का, आहरण कर, निर्माण, कार्य, नहीं करने वाले पूर्व सरपंचों मैं खौफ देखा जा रहा है.

गौरतलब है, की सरायपाली जनपद क्षेत्र अंतर्गत पूर्व सरपंचों से लगभग 150 प्रकरणों में करीब 3 करोड़ रुपये के, राजस्व की वसूली, की जानी, है सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) कुणाल दुदावत की, सक्रियता, से जहां मार्च महीने में 15 तारीख तक लगभग 8 लाख रुपए से अधिक की राजस्व की वसूली, हुई, है, और अब जहाँ राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई,कर रहा है जिससे लग रहा, है, कि अब बहुत जल्द बाकी बचे पूर्व सरपंच जेल जाने के डर से आहरण की गई राशि को जमा करेंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें