सरायपाली में कोरोना के संदिग्धों का लिया गया ब्लड सैम्प, हॉस्पिटल से हो गए थे फरार
मिली जानकारी के अनुसार विगत 20 फरवरी को उपसरपंच चुनाव के बाद सरायपाली में कृषि सेवा केंद्र चलाने वाले 4 व्यपारियो को दवा विक्रय का टारगेट पूरा करने के बाद उन्हें दुबई टूर जाने का मौका मिला था.
लगभग 1 सप्ताह के रुकने के बाद वे माह के अंतिम दिनों में लौट वहां से आए थे, इस बीच केंद्र सरकार द्वारा चीन से आए कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई मौत को गंभीरता से लेते हुए माह भर के भीतर अन्य देशों से वापस लौटे लोगो का अनिवार्य रूप से स्वास्थ परीक्षण करने का निर्देश दिया था.
जिस पर स्वास्थ विभाग के निर्देश का पालन करते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा 17 मार्च को 4 लोगो को कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए विशेष कक्ष आयलोसन वार्ड में भर्ती करने नीजी अस्प्ताल को पत्र लिखा.
जब अस्प्ताल प्रबंधन द्वारा शाम 6 से 7 बजे के मध्य उन चारों लोगो को भर्ती किया गया तो किसी बात को लेकर वे वहां से फरार हो गए, जब इसकी जानकारी अस्प्ताल प्रबंधन को हुई तो उन्होंने थाना में मरीज के फरार होने की सुचना दी.
जिसके बाद सरायपाली एसडीओपी एवं थाना प्रभारी के टीम ने रात्रि 11 बजकर 45 बजे परसदा एवं हर्राटार से उनको पकड़कर अस्प्ताल लाया गया, जिसके बाद रायपुर स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनका ब्लड सैम्पल लेकर टेस्ट के लिए रायपुर भेज दिया. जिसकी रिपोर्ट आगामी 3 चार दिनों में आने की बात कही जा रही है.
वहीं कल चारो को SDM सरायपाली और खण्ड चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर छुट्टी दे दी गई है. जानकारी के अनुसार अस्प्ताल में केवल उनका ब्लड सेम्पल लिया गया है. विदेश से लौटे लोग हर्राटार, अमरकोट, परसदा एवं पिथौरा के बताए जा रहे है.