कोरोना संक्रमण से बचने हेतु बनाये गए नियम को तोड़ने वाले को प... - CG Sandesh

कोरोना संक्रमण से बचने हेतु बनाये गए नियम को तोड़ने वाले को पुलिस ने पकड़ाया पर्चा

कोरोना प्रलय के चलते देश के कई राज्यों में धारा 144 लागू है। इस बीच 21 तारीख से लोगो को समझाया जा रहा है,  कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। किन्तु ऐसे ढीठ स्वभाव के लोग जो खुद कि परवाह न करते हुए पूरे समाज को कोरोना संक्रमण के आग में झुलसा देना चाहते है। जबकि कोरोना वायरस केवल जागरूकता के माध्यम से लड़ा जा सकता है,  जिसके लिए पुलिस, स्वास्थ्य और मीडिया के लोग खुलकर सहयोग दे रहे है।

आज पिथौरा में कोरोना के संदर्भ जागरूकता हेतु टी आई मैडम के नेतृत्व में लोगो को कड़ाई एवं अनुसाशन का पाठ पढ़ाया गया जो 144 का खुल्लेआम धज्जिया उड़ा रहा था। जैसा कि शासन का निर्देश है उस अनुसार सारी दुकानों संस्थानों को बंद कराकर,  जो लोग अनावश्यक ढंग से घूम रहे लोगो को एक पर्चा पकड़ाया गया,  जिस पर लिखा था कि मैं समाज का दुश्मन हूँ,  मैं मास्क का प्रयोग नही करूँगा।

इससे लोगो मे शर्मिंदा का अनुभव देखा गया। जो लोग डंडे के मार से नही समझ पाते वो तिरस्कृत करने वाले पर्चे से समझ रहे है। लोगो के घर मे रहने से घर परिवार और पूरा समाज सुरक्षित है तो घर पर रहना हितकर ही है.




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें