news-details

लॉकडाउन में गोदाम से धान की चोरी, सीसी टीवी के माध्यम से हुआ खुलासा, भेजे गए जेल

गोदाम से धान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने गोदाम के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दोनों ही युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि वार्ड तीन मेनरोड सरायपाली निवासी देवीदत्त अग्रवाल पुत्र हरिराम अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जोगनीपाली स्थित उनके गोदाम से 25-26 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने 50 बोरी धान अज्ञात ने चोरी की है। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपितों की पतासाजी की गई। सबसे पहले गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा गया। इसके बाद पता चला कि चोरी करने वाले दोनों युवक जामनीपाली के रहने वाले हैं। टीम ने गांव में जाकर सीसीटीवी फुटेज दिखाकर युवकों की पहचान की, तब पता चला कि ये दोनों गांव के रहने वाले हैं। इसका नाम सीताराम उर्फ मुंडु(19) पुत्र ब्रम्हा मलिक एवं रामविलास चौहान पुत्र घासीराम है। 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपित उक्त गोदाम में तीन-चार बार चोरी कर चुके हैं। लॉकडाउन होने के कारण प्रार्थी ने गोदाम को बंद कर दिया था। ये दोनों गोदाम के पीछे लगे शटर को तोड़कर वहां रखे धान की बोरी को कई दिनों से चुरा रहे थे।




अन्य सम्बंधित खबरें