news-details

दुर्गुकोंडल में राजस्थान से आये 11 मजदूर फसे

जेसीबी, ट्रेक्टर कार्य से राजस्थान से दुर्गूकोंदल आये 11 लोग लाक डाउन लागू होने के कारण फंस गए हैं। ये सभी छ: महिने इस क्षेत्र में जेसीबी, ट्रेक्टर से मिट्टी कार्य कर रहे हैं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण केन्द्र सरकार ने लाक डाउन लागू कर दिया है। अब ये सभी लोग घर नहीं जा पा रहे हैं। खाने पीने की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।

राजस्थान निवासी छोटे खान, मदर खान, भोज लाल विश्वकर्मा, इब्राहिम खान, लुणे खान, कालू खान, उमर खान, खमे खान, इब्राहिम खान, मुस्तफा खान, सईद खान शामिल हैं। दुर्गूकोंदल तहसीलदार लोकेश मिरी ने बताया कि फंसे लोगों को हायर सेकंडरी स्कूल दुर्गूकोंदल में रखकर नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां डाक्टरों की टीम भी इनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे। विकासखंड दुर्गूकोंदल में जो भी दूसरे प्रदेश के लोग फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी दें। सभी लोगों यहां रहने खाने की सुविधा दी जायेगी।




अन्य सम्बंधित खबरें