सरपंच को न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, शादी में ग्रामीणो... - CG Sandesh

सरपंच को न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, शादी में ग्रामीणों को दावत देकर किया था 144 का उल्लंघन

ग्राम पंचायत अर्जुण्डा का सरपंच चित्रसेन बिसी 3 अप्रैल को अपने घर में अपने पुत्र के शादी निमंत्रण में बुलाकर लोगो को सामाजिक रूप से खाना खिला रहा था, जिसकी सुचना मिली तो पुलिस ने आरोपी चित्रसेन बिसी के घर में दबिश दिया जहां पर आरोपी अपने घर पर शादी निमंत्रण में आये लगभग 30-35 लोगो को इकट्ठा कर खाना खिला रहा था.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस जो एक घातक महामारी का रूप ले चुकी है जिससे भारत सहित पूरे विश्व में खतरा उत्पन्न हो गया है, जिसके कारण से पूरे भारत में लाक डाउन किया गया है. वही यह सरपंच इन सारी चीजों को नजर अंदाज करते हुए, जिला दण्डांधिकारी महासमुंद के कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु धारा 144 का भी उलंघन कर रहा था.

इस सरपंच को सरायपाली एसडीएम श्री कुणाल दुतावात द्वारा समझाइस भी दिया गया था की शादी के समारोह में अनावश्यक भीड़ ना बढ़ाए जाए, लेकिन सरपंच ने  ग्रामीणों को बुलाकर दावत दिया गया था. जिसके कारण 144 का खुला उल्लंघन हुआ. और आवश्यक कार्यवाही किया गया.

थाना प्रभारी श्रीमती मल्लिका तिवारी ने बताया की 9 तारीख को न्याययिक रिमाण्ड पर सरपँच को जेल भेज दिया गया है. यह जानना जरूरी हैं कि यह एक अजमानतीय धारा है जिसके कारण सरपँच को अभी तक जमानत नही मिल पाया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें