कुएं से मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस. - CG Sandesh

कुएं से मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम कसलबा में आज कुएं से एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही सरायपाली थाना प्रभारी औऱ स्टाफ घटना स्थल पर पहुँचे और शव को बरामद कर जाँच पड़ताल किया जा रहा है.

मामले में  सरायपाली थाना से संपर्क करने जांच पड़ताल करने के बाद ही पूरी जानकारी देने की बात कही गई है. घटना स्थल से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुएं से शव को निकलाते हुए दिखाई दे रहा है.

घटना स्थल से जारी वीडियो को देखने से मृतक के चेहरे में चोंट के निशान साफ-साफ दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो को देखने से पता चलता है की मृतक के हत्या कर शरीर मे पत्थर बाँध कर गांव के कुएं डाल दिया गया था. फिलहाल सरायपाली पुलिस के जाँच पड़ताल के बाद ही पूरी जानकारी बाहर आएगी.

वहीं  ग्राम पंचायत कसलाबा के सरपंच मनोज प्रधान ने बताया कि मृतक का नाम संजय साहू पिता भानु साहू उम्र 30 वर्ष है, युवक पिछले 13 तारिक से गायब था जिसका गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था और अचानक आज कसलबा के आश्रीत ग्राम बड़ेपन्धी में एक कुएं जब बच्चे लोग नहाने गए तो पैर दिखा जिसके बाद थाना को सूचना दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें