सरायपाली : पत्नी के साथ भतीजे को अश्लील हरकत करते देख फावड़े से प्राण घातक हमला, रात को शव ठिकाने लगाने के किए पत्थर से बाँधकर कुँए में फेंका.
विगत 13 तारीख से ग्राम कसलाबा में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे को अपनी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते देख लिया और हाथ में रखे फावड़े से सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसके भतीजे की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था परिजनों ने उक्त युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट 2 दिन पूर्व थाना में दर्ज कराई थी. और कल पुलिस को गुमशुदा युवक की लाश कुएं में तैरती हुई मिली.
लाश मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में एसडीओपी विकेश पाटले एवं थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी की टीम ने आरोपी की तलाश में जुट गई, तभी उन्हें पता चला मृतक का चाचा घटना के बाद से फरार था. पुलिस द्वारा उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकार किया.
मिली जानकारी के अनुसार संजय साहू के गुम होने की सूचना उनके परिजनों ने 13 अप्रैल को थाने में दर्ज कराई थी और उनके द्वारा खोजबीन की जा रहे थे, पुलिस एवं संजय साहू का शाला गांव एवं आसपास उसकी खोजबीन करते रहे. जब वे लोग संजय साहू के चाचा संजीव साहू के खेत के पास स्थित कुएं में झांक कर देखें तो वहां एक पैर दिख रहा था, उन्हें शंका हुई और जब रस्सी लाकर निकाले तो पता चला पानी में तैरता हुआ लाश किसी और का नहीं संजय साहू का था.
लाश मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई तभी उन्हें पता चला कि उसका चाचा संजीव साहू कुछ दिनों से गांव में नहीं है गायब है उसका मोबाइल नंबर लेकर एवं लोकेशन ट्रेस कर सरायपाली से आरोपी संजीत साहू पिता भानु साहू 40 वर्ष पुलिस ने पकड़ा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.
उसने बताया कि उक्त घटना को खेत में काम करने के लिए गया हुआ था जब वहां से वापस आया तो उसके हाथ में फावड़ा था और उसने घर पर देखा तो उसका भतीजा संजय साहू उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, जिसे देखकर वह आग बबूला हो गया और हाथ में रखे फावड़े से उसके भतीजे के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे संजय साहू को घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना विगत 13 अप्रैल दोपहर 11:15 बजे की है, घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपने भतीजे की लाश को एक प्लास्टिक डब्बा में ढक दिया और लाश को ठिकाने लगाने के लिए रात का इंतजार करते रहा. रात को उसने लाश तो प्लास्टिक के बोरे में भरकर साइकिल में लादकर गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर अपने खेत की ओर बढ़े बंदी के कुएं के पास ले गया और पत्थर बांधकर फेंक दिया.
इस घटना के बाद से वह गांव से गायब हो गया था, आरोपी ने पुलिस को आगे बताएं कि उसके भतीजे की पत्नी एवं उसने पत्नी दोनों सगी बहनें हैं उस नाते भतीजे के साथ साथ साढू भी था. उसका भतीजा बाड़ी की ओर से घर आता था, जिसपर एक बार एफआईआर भी हुआ था, बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था. बार-बार उसके भतीजे के उनके यहां आने से परेशान रहता था आखिरकार उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए आप बड़ा कदम उठाया.