ओडिशा में आज कोरेाना के चार और नये मामले, 83 संक्रमित, 51 सक्रिय.
ओडिशा में आज चार नये कोरोना संक्रमित मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 तक पहुंच गयी है, जिनमें से 32 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है.
आज तीन नए केश भद्रक और एक जाजपुर जिले में मिले है. भद्रक में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 11 तक पहुंच गयी है. राज्य में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 51 हुई. अब तक 30 मरीज के स्वस्थ होने तथा एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु होने की पुष्टि राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गयी है.
चार नए संक्रमित मरीज पश्चिम बंगाल से आए हैं और इनकी उम्र 55, 40,35 एवं 38 साल है. वहीं मंगलवार को जिस कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई थी वह मृत्यु से पहले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया था, ऐसे में उसकी मृत्यु कोरोना संक्रमण से नहीं बल्कि अन्य बीमारियों के कारण होने की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है.
ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 83, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 32, सक्रिय मरीजों की संख्या 51 तथा एक मरीज की कोरोना संक्रमण के कारण जान जाने की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है.