पीएनबी इंटेग्रा बीसी (बैंक मित्र) गांव मे जाकर करा रहे है पै... - CG Sandesh

पीएनबी इंटेग्रा बीसी (बैंक मित्र) गांव मे जाकर करा रहे है पैसो की निकासी, बैंक की शाखाओं में लगने वाले भीड़ कम करने में निभा रहे है मुख्य भूमिका .

सरायपाली. देश मे फैली वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पूरा देश lockdown की स्थिति में है वही इस महामारी से निपटने के लिये हमारे देश के डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी व सभी शासकीय कर्मचारी कोरोना वारियर्स के रूप मे इस महामारी से निपटने की लड़ाई में डटकर अपना योगदान दे रहे है। इसी कड़ी में बैंकिग के क्षेत्र में कार्य करने वाले स्टॉफ भी अपनी जिम्मेदारी भलीभांति निभाकर इस महामारी से निपटने में शासन की पूर्ण रूप से मदद कर रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद गरीब कल्याण योजना के तहत जनधन महिला खाताधारकों के बैंक खातों में ₹500 की राशि जमा की गई है साथ ही साथ उज्ज्वला योजना 815/- की राशि किसान सम्मान निधि की 2000/-राशि की निकासी का कार्य प्रारंभ हो गया है l

उक्त राशि का आहरण करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था l बैंकों की शाखाओं में बहुत अधिक भीड़ लगने लग गई थी जो कोरोना के संक्रमण में वृद्धि का कारण हो सकती थी l जिसके चलते बैंकों की शाखाओं में लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए यह जिम्मेदारी पीएनबी इंटे ग्रा माइक्रोसिस्टम बी सी ( बैंक मित्रों ) को भी दी गई है क्षेत्र के पीएनबी इंटेग्रा बीसी ( बैंक मित्रो ) सुदीप साहू , तेजकुमार साहू, बताते हैं कि हमारे द्वारा अपने क्षेत्र में आने वाले गांव में जाकर वहां कैंप लगाकर महिला जनधन खाता धारकों की ₹500 की राशि किसान सम्मान निधि की राशि तथा मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों की राशि तथा अन्य लेनदेन के कार्यों को सैनिटाइजर मास्क और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करवाते हुए किया जा रहा है l जिसमें खाता धारकों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें